शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में एसबीआई कार्ड्स का मुनाफा 5.4% गिरा

एसबीआई कार्ड्स ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। एसबीआई कार्ड्स के मुनाफे में करीब 5.4% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 626.9 करोड़ रुपये से घटकर 593.3 करोड़ रुपये हो गया है।

 ब्याज से शुद्ध आय में 14.3% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 1078.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1233.2 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर सकल एनपीए यानी सकल एनपीए (NPA) 2.35% से बढ़कर 2.41% दर्ज हुआ है। वहीं शुद्ध एनपीए 0.87% से बढ़कर 0.89% दर्ज हुआ है। सालाना आधार पर प्रोविजन में 28.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 1136 करोड़ रुपये से बढ़कर 1457 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन में 7% की बढ़ोतरी हुई है और यह 1361 करोड़ रुपये से बढ़कर 1457 करोड़ रुपये हो गया है। नए खातों की संख्या में 22% की वृद्धि हुई है। कार्ड्स से खर्च में 24% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कंपनी की आय (Receivebles) में 30% की वृद्धि हुई है। एसबीआई कार्ड्स के आरओए यानी (ROA) रिटर्न ऑन एसेट्स 194 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 5.1% हो गया है। वहीं रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) रिटर्न ऑन इक्विटी 756 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 23.3% हो गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन बिना बदलाव के 11.5% पर बरकरार रहा है।

 

(शेयर मंथन, 30 जुलाई, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!