शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 176.4% बढ़ा

बैंक ऑफ इंडिया ने पहली तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 561 करोड़ रुपये से बढ़कर 1551 करोड़ रुपये हो गया है। ब्याज से शुद्ध आय में 45.2% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 4072 करोड़ रुपये से बढ़कर 5914 करोड़ रुपये हो गया है।

 तिमाही आधार पर सकल एनपीए यानी सकल एनपीए (NPA) 9.30% से घटकर 6.67% दर्ज हुआ है। वहीं शुद्ध एनपीए 1.66% से घटकर 1.65% दर्ज हुआ है। सालाना आधार पर प्रोविजन में 59.8% की कमी देखने को मिली है और यह 2050 करोड़ रुपये से घटकर 824 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन में 37.6% की कमी हुई है और यह 1321 करोड़ रुपये से घटकर 824 करोड़ रुपये हो गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.87% से बढ़कर (NIM) 3.37% दर्ज हुआ है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि अदाणी ग्रुप का एक्सपोजर कुल लोन बुक का 1.3% है। बैंक ऑफ इंडिया ने साफ किया कि बैंक उस कंसोर्शियम का हिस्सा नहीं है जिसने हाल ही में ग्रुप को कर्ज दिया है। बैंक ने एनएआरसीएल (NARCL) खातों से कोई रिकवरी नहीं की है। वित्त वर्ष 2024 में जमा वृद्धि 10% रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष में क्रेडिट वृद्धि 11-12% रहने का अनुमान है। आने वाले तिमाही में ग्रॉस NPA 6% से कम रहने का अनुमान है।

 

(शेयर मंथन, 31 जुलाई, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!