शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फार्मा कंपनी सिप्ला का पहली तिमाही में मुनाफा 45% बढ़ा

फार्मा की दिग्गज कंपनी सिप्ला ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 45% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 686 करोड़ रुपये से बढ़कर 996 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

वहीं आय में 18% की वृद्धि देखने को मिली है। आय 5375 करोड़ रुपये से बढ़कर 6330 करोड़ रुपये हो गई है। ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 62% से बढ़कर 65% हो गया है। वहीं कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 30% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 1143 करोड़ रुपये से बढ़कर 1493 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं मार्जिन 21.3% से बढ़कर 23.6% हो गया है। कंपनी की भारतीय कारोबार से आय 12% बढ़कर 2772 करोड़ रुपये हो गई है। उत्तरी अमेरिका से कारोबारी आय 43% बढ़कर 22.2 करोड़ डॉलर रही है। कंपनी ने अपनी कुल आय का 5.5% हिस्सा अनुसंधान और विकास पर खर्च किया है। कंपनी ने पहली तिमाही के दमदार नतीजों के बाद गाइडेंस लक्ष्य 22% से बढ़ाकर 23% किया। उत्तरी अमेरिका में वृद्धि का आउटलुक मजबूत है। कंपनी के ब्रांडेड प्रेस्क्रिप्शन कारोबार में 11% की बढ़ोतरी रही। कंपनी के 3 उत्पादों के क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं। कंपनी ने इसे वित्त वर्ष 2024-25 तक अर्जी देने का लक्ष्य रखा है। कंपनी की अगले 18 महीनों में 4-5 पेप्टाइड्स को बाजार में उतारने की योजना है।

(शेयर मंथन, 1 अगस्त 2023)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!