शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 2% घटा

फार्मा की दिग्गज कंपनी सन फार्मा ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 2% की कमी आई है। मुनाफा 2061 करोड़ रुपये से घटकर 2023 करोड़ रुपये आया है।

 कंपनी की आय में 11% की वृद्धि देखने को मिली है। आय 10,762 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,941 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 27.4% बढ़ोतरी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 2614.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 3332 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एडजस्टेड कामकाजी मुनाफा 2739 करोड़ रुपये से बढ़कर 3329 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वहीं मार्जिन में भी वृद्धि हुई है और यह 25.6% से बढ़कर 27.9% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी को 323 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है।

कंपनी का फॉर्मूलेशन कारोबार 5.1% की वृद्धि के साथ 3560.4 करोड़ रुपये का हो गया है। वहीं अमेरिकी फॉर्मूलेशन कारोबार से आय 12% की बढ़ोतरी के साथ 47.1 करोड़ डॉलर रहा है। कंपनी की कुल बिक्री में अमेरिकी कारोबार से आय का योगदान 33% से ज्यादा रहा। वहीं कंपनी की सब्सिडियरी टैरो फार्मा का पहली तिमाही में बिक्री 1.4% बढ़कर 15.9 करोड़ डॉलर रहा है। वहीं मुनाफा 28.9% गिरकर 1 करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी के वैश्विक स्पेश्यालिटी कारोबार से आय 21% बढ़कर 23.2 करोड़ डॉलर रहा है जो कुल बिक्री का 16.2% है।

 

(शेयर मंथन, 3 अगस्त 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!