शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 12% घटा

टाटा केमिकल्स ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 12 फीसदी की कमी आई है। कंपनी का मुनाफा 593 करोड़ रुपये से घटकर 523 करोड़ रुपये रह गया है।
वहीं कंपनी की आय में 5.6 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई है।

 कंपनी की आय 3995 करोड़ रुपये से बढ़कर 4218 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 3 फीसदी की हल्की बढ़त देखी गई है। कामकाजी मुनाफा 1015 करोड़ रुपये से बढ़कर 1043 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के मार्जिन में मामूली गिरावट देखने को मिली है। मार्जिन 25.4% से घटकर 24.7% रह गया है। मटीरियल लागत 780 करोड़ रुपये से घटकर 702 करोड़ रुपये रही है। कंपनी की वित्तीय लागत 80 करोड़ रुपये से बढ़कर 123 करोड़ हो गई है। कंपनी के दूसरे खर्चे 643 करोड़ रुपये से बढ़कर 797 करोड़ रुपये हो गई है।

कंपनी का टैक्स खर्च 156 करोड़ रुपये से बढ़कर 171 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के सोडा एश वॉल्यूम में 9.3% की गिरावट देखने को मिली है। अधिक आय की वजह बेहतर रियलाइजेशन रहा। हालाकि आंशिक तौर पर कम वॉल्यूम के कारण थोड़ा असर देखने को मिला। मुनाफे में कमी की वजह कुछ कारोबारी जगहों पर ज्यादा टैक्स रहा। सोडा एश की कीमतों पर सही समय पर फैसला नहीं ले पाने से उल्टा असर देखने को मिला। इनर मंगोलिया और चीन से आपूर्ति की उम्मीद में फैसला लेने में देरी हुई। टाटा केमिकल्स का शेयर बीएसई (BSE) पर 2.80% गिर कर 1010.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 8 अगस्त 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!