शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में ग्रैन्यूल्स इंडिया का मुनाफा 63% गिरा

ग्रैन्यूल्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 63% की गिरावट देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 128 करोड़ रुपये से घटकर 48 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

 ज्यादा खर्चे के कारण कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा है। कंपनी के सिस्टम पर साइबर हमले से बिक्री और मुनाफे पर असर पड़ा है। साइबर हमले से निपटने के बाद कामकाज सामान्य तौर पर जारी है। वहीं कंपनी की आय में 3% की मामूली गिरावट देखी गई है। कंपनी की आय 1020 करोड़ रुपये से घटकर 986 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं कामकाजी मुनाफे में 35% की गिरावट देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 212 करोड़ रुपये से घटकर 137 करोड़ रुपये रह गई है। कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 50% से बढ़कर 51% हो गया है। वहीं मार्जिन 21% से घटकर 14% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के कर्मचारियों पर खर्च में 14% की बढ़त देखने को मिली है। वहीं दूसरे खर्चों में भी 23% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं वित्तीय लागत में 219% की वृद्धि हुई है। यह 7 करोड़ रुपये से बढ़कर 22 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।

कंपनी के उत्तरी अमेरिका कारोबार से आय में 10% वृद्धि की बढ़त तो यूरोपीय कारोबार से आय में 5% की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कारोबार से आय में 39% की गिरावट देखी गई है। वहीं लैटिन अमेरिका कारोबार से आय में 48% की कमी देखी गई है। कंपनी के एपीआई (API) कारोबार आय में 28% की बढ़त तो फॉर्मूलेशन कारोबार में 37% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 6.31% गिरकर 302 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 10 अगस्त 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!