शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में आईआरसीटीसी का मुनाफा 5.4% गिरा

आईआरसीटीसी ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 5.4% की गिरावट देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 245.5 करोड़ रुपये से घटकर 232.2 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

कंपनी की आय 853 करोड़ रुपये से बढ़कर 1002 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं कामकाजी मुनाफे में 7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 321.4 करोड़ रुपये से घटकर 343.2
करोड़ रुपये रह गई है। वहीं मार्जिन 37.7% से घटकर 34.3% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी को 52 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। जहां तक कंपनी के अलग-अलग कारोबार से आय का सवाल है तो पर्यटन से आय में 59.2% की वृद्धि हुई है और यह 82 करोड़ रुपये से बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं कैटरिंग कारोबार से आय में 35.5% की बढ़ोतरी हुई है और यह 352 करोड़ रुपये से बढ़कर 477 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं रेल की बिक्री से कंपनी की आय में 10.3% की वृद्धि देखी गई है। रेल नीर से आय 87 करोड़ रुपये से बढ़कर 96 करोड़ रपये हो गई है। वहीं इंटरनेट टिकटिंग से आय में 4% की गिरावट देखी गई है। आय 302 करोड़ रुपये से घटकर 290 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं राज्यों के तीर्थ योजना से आय में 64% की कमी देखी गई है। आय 33.2 करोड़ रुपये से घटकर केवल 12 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं कंपनी ने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की खरीद के लिए 78 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.38% गिरकर 646.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।   

(शेयर मंथन, 10 अगस्त 2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!