शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में एफडीसी का मुनाफा 60% बढ़ा

एफडीसी (FDC) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 60% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 71 करोड़ रुपये से बढ़कर 110 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

कंपनी की आय में 9% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 494 करोड़ रुपये से बढ़कर 536 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं कामकाजी मुनाफे में 56.4% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 78 करोड़ रुपये से बढ़कर 122 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं मार्जिन 15.7% से बढ़कर 22.7% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की अन्य आय 19 करोड़ रुपये से आय 29 करोड़ रुपये हो गई है।

बोर्ड से 1.87% इक्विटी शेयर के बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। यह बायबैक टेंडर ऑफर के जरिए किया जाएगा। कंपनी 500 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 31 लाख शेयरों का बायबैक करेगी। कंपनी बायबैक पर 155 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सब्सिडियरी FDC SA में 7% अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण को भी बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। अधिग्रहण के बाद FDC SA कंपनी की सब्सिडियरी बन जाएगी। एफडीसी का शेयर बीएसई
पर 5.59% चढ़कर 409.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।   

(शेयर मंथन, 10 अगस्त 2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!