शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में जायडस लाइफसाइंसेज का मुनाफा 109% बढ़ा

भारत की जेनरिक दवा बनाने वाली कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 109% बढ़ा है। मुनाफा 576 करोड़ रुपये से बढ़कर 1087 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं आय में 26.19% की बढ़ोतरी देखी गई है। आय 4073 करोड़ रुपये से बढ़कर 5140 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कामकाजी मुनाफे में 80.8% की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 833 करोड़ रुपये से बढ़कर 1506 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 20% से बढ़कर 29.29% हो गया है। कंपनी का अमेरिकी फॉर्मूलेशन कारोबार से आय 57.4% की बढ़ोतरी के साथ 2454 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारतीय फॉर्मूलेशन कारोबार से आय 9.1% की वृद्धि के साथ 1227 करोड़ रुपये हो गया है। भारतीय कारोबार से आय 38% और अमेरिकी कारोबार से आय 48% बढ़ा है। कंपनी के अमेरिकी कारोबार में लगातार वृद्धि की वजह नए उत्पाद को बाजार में उतारने के कारण संभव हो सका है। इसमें कैंसररोधी दवा gRevlimid भी शामिल है। कंपनी के ऑपरेशन आय में 57% की वृद्धि हुई है।

 (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2023)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!