शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 1% बढ़ा

सिटी यूनियन बैंक ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। सिटी यूनियन बैंक के मुनाफे में 1% की मामूली बढ़ोतरी हुई है। सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 225.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 227.3 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं ब्याज से शुद्ध आय में 0.45% की मामूली गिरावट देखने को मिली है। ब्याज से शुद्ध आय 524.9 करोड़ रुपये से गिर कर 522.5 करोड़ रुपये हो गई है। तिमाही आधार पर सकल एनपीए यानी ग्रॉस NPA 4.37% से बढ़कर 4.91% के स्तर पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 2.36% से बढ़कर 2.51% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.65% से बढ़कर 3.67% पर पहुंच गया है। वहीं प्रोविजन में सालाना आधार पर 15.8% की गिरावट हुई है और यह 222 करोड़ रुपये से घटकर 187 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 6% गिरावट के साथ 222 करोड़ रुपये से घटकर 199 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं लोन में वृद्धि 4% की देखने को मिली है। जमा में वृद्धि 6% की देखने को मिली है। सिटी यूनियन बैंक के आरओए यानी (ROA) रिटर्न ऑन एसेट्स 1.46% से घटकर 1.40% हो गया है। वहीं रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) रिटर्न ऑन इक्विटी 13.57% से घटकर 12.1% हो गया है। कासा रेश्यो (CASA) तिमाही आधार पर 29.88% से बढ़कर 30.77% हो गया है।

(शेयर मंथन, 13 अगस्त, 2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!