शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्यूपिन ने सीओपीडी की दवा अमेरिकी बाजार में उतारी

ल्यूपिन ने अमेरिका में नई दवा को बाजार में उतारा है। इस दवा का नाम टायोट्रोपियम ड्राई पाउडर है जिसका इस्तेमाल इनहेलर के लिए किया जाता है। यह दवा 18 mcg प्रति कैप्सूल की क्षमता में उपलब्ध होगी।

 इस दवा का इस्तेमाल सीओपीडी (COPD) यानी क्रोनिक ओब्स्ट्रक्टिव पलमोनरी डिजिज के इलाज में किया जाता है। यह दवा Boehringer Ingelheim Pharmaceuticals, Inc के जेनरिक Spiriva® HandiHaler के समान है। इस दवा के बाजार में आने से सीओपीडी से निपटने के लिए एक विकल्प मौजूद हो गया है। आपको बता दें कि अमेरिका में इस बीमारी से करीब 1.5 करोड़ लोग ग्रसित हैं। वहीं लोगों की मौत के कारणों में चौथी सबसे बड़ी वजह यह बीमारी है। कंपनी देशभर में दवा की उपलब्धता को सुनिश्चित कर मरीजों की राह आसान कर दी है। ल्यूपिन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विनीता गुप्ता ने कहा कि, हमें स्प्रिविया की जेनरिक दवा को अमेरिकी बाजार में उतारने के ऐलान से काफी खुशी मिल रही है। सीओपीडी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली यह पहली जेनरिक दवा है। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से मंजूरी हासिल कर बाजार में दवा को उतारने वाली पहली कंपनी है। दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना कारोबार 126.4 करोड़ डॉलर का है। ल्यूपिन का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.95% गिर कर 1091.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 17 अगस्त 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!