शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स का टाटा पावर की सब्सिडियरी के साथ करार

टाटा पावर की सब्सिडियरी ने टाटा मोटर्स के साथ करार किया। आपको बता दें कि टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) टाटा पावर की सब्सिडियरी है। सब्सिडियरी ने यह करार टाटा मोटर्स की पंतनगर इकाई के साथ किया है।

कंपनी ने पावर की खरीद के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट यानी पीपीए (PPA) किया है। इस करार के तहत पंतनगर इकाई के कैंपस में 9 MWp के सोलर पावर प्लांट लगाना है। आपको बता दें कि यह सोलर इकाई राज्य में सबसे बड़ी ऑन कैंपस सोलर सुविधा होगी। प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम पीपीए पर हस्ताक्षर होने के 6 महीने के भीतर शुरू होगा। इस पावर इकाई के लगने से राज्य में 25 टन कार्बन डाईऑक्साइड (CO2/kWp) सालाना कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।
इस इकाई में टीपीआरईएल (TPREL) और टाटा मोटर्स पहले 7 MWp सोलर प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक लगा चुके हैं। पंतनगर मैन्युफैक्चरिंग इकाई की क्षमता नई इकाई के लगने के बाद 16 MWp हो जाएगी। इस सोलर पावर प्रोजेक्ट से साल में 224 लाख इकाई बिजली उत्पन्न होगी जिससे लगभग 60% जरूरतें पूरी हो जाएगी। यह करार भारत के ग्रीन एनर्जी भविष्य को मदद करने के मकसद से किया गया है। टाटा पावर का शेयर
1.84% चढ़ कर 243.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 22 अगस्त 2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!