शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 75% हिस्सा बिक्री को ग्लेनमार्क फार्मा बोर्ड से मंजूरी

ग्लेनमार्क फार्मा के बोर्ड ने ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 75% हिस्सा बिक्री को मंजूरी दी है। कंपनी 75% हिस्सा निरमा को 5652 करोड़ रुपये में बेचेगी।

 ग्लेनमार्क फार्मा सब्सिडियरी में 91.89 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। यह बिक्री 615 रुपये प्रति शेयर के भाव पर होगी। आपको बता दें कि ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज कंपनी की लिस्टेड सब्सिडियरी है। कंपनी की ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 82% हिस्सेदारी है। यह सौदा 7535.4 करोड़ के वैल्युएशन पर हो रही है। इस हिस्सा बिक्री के बाद भी ग्लेनमार्क फार्मा की ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 7.84% तक हिस्सेदारी बनी रहेगी।

निरमा लिमिटेड 17.33% शेयरों के लिए ओपन ऑफर लाएगी। यह ओपन ऑफर पब्लिक शेयरधारकों के लिए होगी। ओपन ऑफर के जरिए 2.12 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण किया जाएगा। निरमा लिमिटेड 631.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर लाया जाएगा। ओपन ऑफर के जरिए 1343 करोड़ रुपये के शेयर वापस लेगी। प्रस्तावित अधिग्रहण के बाद खरीदार की हिस्सेदारी 92.17% हो जाएगी।
वित्त वर्ष 2023 की आय में ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का योगदान 2161.2 करोड़ रुपये का था। यह कंपनी की कुल आय का 16.64% रहा। मार्च 2023 तक ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज की कुल संपत्ति 2138.2 करोड़ रुपये था। यह कंपनी के कुल नेटवर्थ का 21.73% है। प्रस्तावित सौदा वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही तक पूरी होने की उम्मीद है। 1 अप्रैल 2024 से अगले 5 वित्तीय वर्ष तक API की खरीद जारी रखेगी। शुक्रवार को ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 2.98%, जबकि ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का शेयर 2.92% तक चढ़ कर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!