शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 209 रुपये महंगा, एटीएफ कीमत भी 5% बढ़ी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से जेट फ्यूल या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। यह लगातार चौथा ऐसा महीना है जब एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

 इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कमर्शियल एलपीजी की सिलेंडर की कीमतों में 209 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1731.50 रुपये हो गई है। नई कीमतें 1 अक्टूबर यानी रविवार से ही लागू हैं। हालाकि घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि एलपीजी का इस्तेमाल कुकिंग गैस (खाना बनाने के लिए) हीटिंग, रेफ्रीजरेशन और औद्योगिक प्रक्रियाओं के लिए किया जाता है। अगस्त में कैबिनेट ने घरेलू एलपीजी के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया था जिसके तहत घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की गई थी। खास बात यह थी उज्जवला योजना के ग्राहकों को मौजूदा सब्सिडी के अलावा यह सब्सिडी दी जा रही है।

(शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख