शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सितंबर में मारुति सुजुकी के उत्पादन में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी के सितंबर महीने में 1 फीसदी की गिरावट आई है। सितंबर महीने में मारुति सुजुकी का उत्पादन 1.74 लाख इकाई रही है। पिछले साल कंपनी ने 1.77 लाख इकाई गाड़ियों का उत्पादन हुआ था।

 कंपनी के एंट्री लेवल गाड़ियों अल्टो और एस-प्रेसो (S-Presso) का उत्पादन 70% तक गिरकर 10,705 इकाई पर आ गया है। पिछले साल यह आंकड़ा 35,887 इकाई था।वहीं दूसरे मॉडल्स जैसे बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगन आर के उत्पादन में भी कमी देखने को मिली है। इन गाड़ियों का उत्पादन 92,717 इकाई से गिरकर 90,849 इकाई तक के स्तर पर आ गया है।

मिड साइज कार सियाज के उत्पादन में भी गिरावट देखने को मिली है। सितंबर में उत्पादन 2654 इकाई से गिरकर 2304 इकाई के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल के मुकाबले पैसेंजर कार के उत्पादन में 21 फीसदी की गिरावट आई है। पैसेंजर कार का उत्पादन 1.31 लाख इकाई से घटकर 1.03 लाख इकाई तक पहुंच गया है। हालाकि यूटिलिटी कार जैसे ब्रीजा, ग्रैंड विटारा, एर्टिगा और जिम्मी की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। बिक्री 29,811 इकाई से बढ़कर 56,579 इकाई के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं सुपर कैरी हल्के व्यावसायिक वाहन का उत्पादन 3539 इकाई से घटकर 1527 इकाई के स्तर पर पहुंच गया है। मारुति सुजुकी का शेयर 2.67% गिर कर 10,327 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!