शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही के दमदार अपडेट से कल्याण ज्वैलर्स में शानदार तेजी

ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स ने दूसरी तिमाही के अपडेट जारी किए हैं। कंपनी के भारतीय कारोबार से आय में सालाना वृद्धि 32 फीसदी की देखने को मिली है। कंपनी की आय में बढ़ोतरी का कारण जबरदस्त फुटफॉल और गैर दक्षिणी बाजारों में मजबूत वृद्धि रहा है।

 कंसोलिडिटेड आधार पर कंपनी की आय में 27 फीसदी की वृद्धि हुई है। खास बात यह रही कि दूसरी तिमाही में "अधिकमास" होने के बावजूद वृद्धि देखने को मिली। अधिकमास तीन साल में आने वाली एक घटना है जो जुलाई के तीसरे हफ्ते से लेकर अगस्त के तीसरे हफ्ते तक रहता है।

एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि गैर दक्षिणी बाजार में आय में वृद्धि की वजह पिछले 12 महीनों में खोले गए नए स्टोर्स हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी ने गैर दक्षिणी बाजार में 13 ने कल्याण स्टोर्स खोले हैं। इसके साथ ही कंपनी की 26 और नए स्टोर्स खोलने की योजना है। कंपनी ने पहले ही दीवाली तक 51 नए स्टोर्स खोलने का ऐलान किया था। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की आय में 29% की वृद्धि हुई है। वहीं भारतीय कारोबार में 33 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। शोरुम लेवल पर कंपनी का ग्रॉस मार्जिन स्थिर रहा है। जैसा की कंपनी को उम्मीद थी कि फ्रेंचाइजी शोरुम से होने वाली आय की हिस्सेदारी अधिक थी। तिमाही आधार पर ग्रॉस मार्जिन में कमी देखने को मिली है। कंपनी का शेयर अभी तक 2023 में दोगुना हो गया है। वहीं पिछले 12 महीनों में कंपनी के शेयर में 150 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मजबूत तिमाही अपडेट से कंपनी का शेयर रिकॉर्ड स्तर के करीब बंद हुआ। कल्याण ज्वैलर्स का शेयर बीएसई पर 10.18% चढ़ कर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!