शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में टाइटन की आय में 20% की बढ़ोतरी

टाइटन ने दूसरी तिमाही के अपडेट जारी किए हैं। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की आय में 20% की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी ने दूसरी तिमाही में 81 नए स्टोर्स भी खोले हैं। इन नए स्टोर्स के बाद ग्रुप के रिटेल स्टोर्स की संख्या 2859 हो गई है।

 कंपनी के ज्वैलरी सेगमेंट की बिक्री में 19% की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी ने इस सेगमेंट में 39 स्टोर्स खोले हैं। बढ़ते फुटफॉल और ऊंचे टिकट साइज से वृद्धि में मजबूती देखने को मिली है। कंपनी की गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम से भी वृद्धि को सहारा मिला। कंपनी के ग्राहकों में भी 15% के करीब बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं कंपनी के वॉच, वियरेबल सेगमेंट बिक्री में 32% की वृद्धि देखी गई है। वॉच ऐंड वियरेबल्स सेगमेंट में भी मांग मजबूत रही है। 

आई केयर सेगमेंट में भी 12% की बढ़ोतरी रही। कंपनी के उभरते कारोबार में 29% की वृद्धि दर्ज की गई है। कैरटलेन (CaratLane) में 45% वृद्धि रही। दूसरी तिमाही के अंत तक कैरेटलेन समेत कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 2859 हो गई है। कंपनी ने दूसरी तिमाही में कैरटलेन समेत कुल 81 स्टोर खोले हैं। तनिष्क ने कत्तर की राजधानी दोहा में 2 नए बुटिक खोलकर नए बाजार में प्रवेश की। ई-कॉमर्स कारोबार में वृद्धि दोगुना से अधिक देखने को मिली। वहीं कंपनी के साड़ी कारोबार Taneira’s में 64% की वृद्धि रही। कंपनी ने 4 नए स्टोर्स भी खोले हैं। दूसरी तिमाही में बेहतर अपडेट के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने भी लक्ष्य में बढ़ोतरी की है। कंपनी का शेयर 1.35% गिर कर 3,265 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 09 अक्टूबर,2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!