शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी की सब्सिडियरी को राजस्थान सरकार से वाटर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला

इंफ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो को राजस्थान सरकार से ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी की सब्सिडियरी एलऐंडटी (L&T) कंस्ट्रक्शन को मिला है। यह ऑर्डर पानी की आपूर्ति के प्रोजेक्ट के लिए मिला है।

यह ऑर्डर ईपीसी यानी (EPC) इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन के तहत मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत 648 गांवों में पानी की आपूर्ति करनी है। यह प्रोजेक्ट राजस्थान के चितौड़गढ़ में स्थित है। इसके तहत चंबल नदी से पानी की आपूर्ति की जानी है। कंपनी को यह ऑर्डर जल जीवन मिशन के पैकेज-1 के तहत मिली है। यह ऑर्डर राजस्थान सरकार के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से मिला है। आपको बता दें कि कंपनी को इस महीने में अब तक चार ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी को यह ऑर्डर महत्वपूर्ण कैटेगरी के तहत मिला है। ऑर्डर के वास्तिवक रकम का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। हालाकि यह ऑर्डर 100-2500 करोड़ रुपये के रेंज में है। इस प्रोजेक्ट के तहत 3 वॉटर ट्रीटमेंट इकाई जिसकी क्षमता 175 एमएलडी (MLD) होनी चाहिए। इसके साथ ही 1800 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन भी विकसित करनी होगी। वहीं 13 साफ पानी के जलाशय भी बनाने होंगे जिसकी क्षमता 21,600 किलोलीटर की होगी। इसके अलावा 13 पंप हाउसेस और 31 ओवरहेड सर्विस रिजर्वायर भी बनाने होंगे जिसकी क्षमता 4850 किलोलीटर होनी चाहिए। कंपनी 22000 घरों में काम करने वाले वाटर टैप कनेक्शन भी बनाएगी। कंपनी पर 10 साल तक इस प्रोजेक्ट के रख-रखाव की निगरानी की जिम्मेदारी भी होगी। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.036% चढ़ कर 3,075.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!