शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में एचसीएल टेक का मुनाफा 8.4% बढ़ा

आईटी कंपनी एचसीएल टेक ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 8.4% बढ़ा है।

 कंसोलिडेटेड मुनाफा 3534 करोड़ रुपये से बढ़कर 3832 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 1.4% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आय 26,296 करोड़ रुपये से बढ़कर 26,672 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। डॉलर आय 0.8% बढ़कर 320 करोड़ से बढ़कर 322.5 करोड़ हो गया है। वहीं EBIT में 10.8% की बढ़त देखने को मिली है। EBIT 4438 करोड़ रुपये से बढ़कर 4919 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं मार्जिन 16.9% से बढ़कर 18.4% हो गया है। कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

कंपनी का सीसी रेवेन्यू ग्रोथ 1% रहा है। कंपनी का एट्रिशन रेट 16.3% से घटकर 14.2% रहा है। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है। सीसी रेवेन्यू गाइडेंस में संशोधन कर 6-8% से बदलकर 5-6% के रेंज पर तय किया है। FY24 EBIT मार्जिन 18-19% पर बरकरार है। अमेरिका में सीसी वृद्धि 1.4% रही है, वहीं यूरोप में 0.8% दर्ज हुआ है। विश्व के बाकी हिस्सों में सीसी वृद्धि 6.1% रही है। कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज सेगमेंट के आय में 1.7% की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं रिटेल, सीपीजी (CPG) कारोबार की आय में 7.5% की बढ़ोतरी देखी गई है। टेलीकम्युनिकेशंस, मीडिया सेगमेंट में 6.2% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट से आय में 1.5% की कमी देखी गई है। वहीं लाइफसाइंसेज ऐंड हेल्थकेयर सेगमेंट से आय में 1.6% की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.72% चढ़ कर 1,257 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 13 अक्टूबर, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!