शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आयी HPCL

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनी एचपीसीएल यानी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) ने वित्तवर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किये हैं। कंपनी सालाना आधार पर घाटे से मुनाफे में आई है। पिछले साल कच्चे तेल की ऊँची कीमतों के कारण कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है।

बेहतर मार्केट मार्जिन के कारण कंपनी मुनाफा हासिल करने में सफल रही है। कंपनी ने दूसरी तिमाही में 5,827 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल कंपनी ने 2,475.69 करोड़ का घाटा दर्ज किया था।

हालाँकि तिमाही आधार पर कंपनी मुनाफे में 14% की गिरावट आई है। जून तिमाही में कंपनी ने 6,765.50 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। मुनाफे में कमी जुलाई से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से आयी है। इसकी वजह सप्लाई में कटौती और जियोपोलिटिकल तनाव के कारण हुआ है। सितम्बर तिमाही में कच्चे तेल की कीमत औसत 87 डॉलर प्रति बैरल रही है।

कंपनी का कामकाजी मुनाफा तिमाही आधार पर 15% गिरावट के साथ 10,944.82 करोड़ रुपये से घटकर 9,280.36 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, कंपनी की आय में 10% की गिरावट दर्ज हुई है और यह 1.02 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 1.13 लाख करोड़ रुपये थी।

बीएसई पर कंपनी का शेयर सोमवार (06 नवंबर) को 1.75% की तेजी के साथ 262.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 06 नवंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!