शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी जनवरी 2024 से बढ़ाएगी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतें

ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ाने का ऐलान किया है।

 कंपनी जनवरी 2024 से गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कीमतें बढ़ाने की वजह महंगाई के कारण लागत पर दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी भी एक बड़ी वजह है।
इसके अलावा दूसरी कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, मर्सिडीज बेंज और ऑडी भी जनवरी से कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। मारुति सुजुकी कई रेंज की गाड़ियों की बिक्री करती है जिसमें अल्टो जैसे एंट्री लेवल से लेकर मल्टी यूटिलिटी व्हीकल जैसे इनविक्टो भी शामिल है। इन गाड़ियों की कीमत 3.54 लाख रुपये से लेकर 28.42 लाख रुपये (एक्सशोरुम) तक है। कंपनी के मुताबिक गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल के आधार पर होगी। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल में भी गाड़ियों की कीमतों में 0.8% की बढ़ोतरी की थी। कंपनी के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। अभी तक कंपनी की ओर से कीमतें कितनी बढ़ाई जाए, इस पर फैसला नहीं हुआ है। कंपनी ने पहले ही एक्सचेंज को जनवरी 2024 से पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी थी।

(शेयर मंथन, 27 नवंबर, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!