शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केसोराम इंडस्ट्री के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण करेगी अल्ट्राटेक

 अल्ट्राटेक सीमेंट ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि वह केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार को खरीदेगी। कंपनी के मुताबिक यह सौदा 5379 करोड़ रुपये में होगी। अल्ट्राटेक के इस अधिग्रहण से सीमेंट जैसे बहुत ही कंपीटिटिव सेक्टर में क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 डील के तहत अलट्राटेक केसोराम के हर 52 शेयर के बदले कंपनी के 1 शेयर जारी करेगी। इस डील के बाद केसोराम अपने दो इंटीग्रेटेड इकाई अल्ट्राटेक सीमेंट को सौंपेगी। आपको बता दें किकेसोरम की यह दो सीमेंट इकाई कर्नाटक और तेलंगाना में स्थित है। डील के तहत अल्ट्राटेक ने 173.15 रुपये प्रति शेयर का ऑफर दिया है। यह भाव केसोराम के बंद भाव से 33.75% प्रीमियम पर है। अल्ट्राटेक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस डील के बाद कंपनी के पास पश्चिमी और दक्षिणी भारत के बाजारों में मौजूदगी मजबूत करने में सहायता मिलेगी। कंपनी का मानना है कि इस अधिग्रहण के बाद भारत में 20 करोड़ टन सालाना सीमेंट उत्पादन का लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाएगा। अल्ट्राटेक का शेयर बीएसई (BSE) पर 3.10% चढ़कर 9,003.65 रुपये प्रति शेयर तो केसोराम इंडस्ट्री का शेयर 4.93% चढ़ कर 139.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 30 नवंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!