शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को 2263 करोड़ रुपये के नये ऑर्डर मिले

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इन्टरनेशनल लिमिटेड (KPIL) को सोमवार (4 दिसंबर) को 2263 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए भी मिला है।

कंपनी के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार को 1564 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के ऑर्डर्स भी शामिल हैं। कपनी ने यह एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए जानकारी दी है। वहीं कंपनी के वाटर, बिल्डिंग और फैक्टरीज कारोबार को भी 458 करोड़ रुपये और 241 करोड़ रुपये का ऑर्डर क्रमश:मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर उसकी अंतरराष्ट्रीय सब्सिडियरीज सहित मिला है। 

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इन्टरनेशनल लिमिटेड यानी केपीआईएल (KPIL) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष मोहनोत ने कहा कि इस ऑर्डर के मिलने से कंपनी का ऑर्डर बुक न केवल भारत बल्कि लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और स्वीडन में पहले से और मजबूत होगा। कंपनी का फोकस रणनीतिक ऑर्डर जीतने में है जिसमें वाटर, बिल्डिंग और फैक्टरीज कारोबार शामिल है। कंपनी का मौजूदा ऑर्डर इनफ्लो 14,441 करोड़ रुपये है। वहीं ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार ऑर्डर इनफ्लो और टेंडर पाइपलाइन के हिसास से काफी मजबूत है। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले सालों में यह कारोबार वृद्धि को और गति देने में सहायक होगा।
आपको बता दें कि कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इन्टरनेशनल लिमिटेड ईपीसी (EPC) यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों में से एक है। कंपनी का कारोबार पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, बिल्डिंग ऐंड फैक्टरीज, वाटर सप्लाई, सिंचाई, रेलवे, ऑयल ऐंड गैस पाइपलाइन, अर्बन मोबिलिटी (फ्लाईओवर, मेट्रो रेल) हाइवे और एयरपोर्ट्स तक फैला हुआ है। कंपनी का कारोबार 70 देशों में है, जिसमें से फिलहाल 30 देशों में प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है। कंपनी का शेयर बीएसई BSE) पर 4.06% चढ़ कर 696 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 4 दिसंबर 2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!