शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स का सीवी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान

टाटा मोटर्स रविवार यानी 10 दिसंबर को सीवी (CV) यानी कमर्शियल गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

 कंपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से करेगी। कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लागत खर्चों में वृद्धि के कारण लिया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी कमर्शियल गाड़ियों के सभी रेंज पर लागू होगा। कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी है। टाटा मोटर्स कई रेंज में पैसेंजर गाड़ियों की भी बिक्री करती है जिसमें हैचबैक टियागो से लेकर प्रीमियम एसयूवी सफारी भी शामिल है। इन गाड़ियों की कीमत 5.6 लाख रुपये से लेकर 25.94 लाख रुपये तक है। हालाकि कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी पर विचार की जानकारी एक्सचेंज के जरिए पहले दे दी थी। गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की दौड़ में मारुति सुजुकी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा होंडा और ऑडी शामिल हैं, जिन्होंने जनवरी में कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 1.03% गिर कर 714.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। 

 

(शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!