शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ. रेड्डीज के हैदराबाद इकाई को फॉर्म 483 के साथ 3 आपत्तियां जारी

दवा की नामी कंपनी डॉ. रेड्डीज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से झटका लगा है। कंपनी के हैदराबाद के बचुपल्ली आरएंडडी (R&D) सेंटर की US FDA ने जांच की।

 यूएसएफडीए ने बचुपल्ली इकाई को फॉर्म 483 के साथ 3 आपत्तियां जारी की है। यूएसएफडीए ने इकाई की जांच 4-8 दिसंबर तक की। USFDA की ओर से की गई यह जांच गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज यानी जीएमपी (GMP) और प्री-अप्रूवल जांच के तहत की गई है। यूएसएफडीए ने बचुपल्ली इकाई के फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग इकाई की अक्टूबर में जांच की थी। बचुपल्ली इकाई को फॉर्म 483 के साथ यूएसएफडीए ने 10 आपत्तियां जारी की थी। USFDA ने 19-27 अक्टूबर 2023 के बीच इकाई की जांच की थी। FTO-03 प्लांट पर यूएसएफडीए की ओर से गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इन आरोपों के बाद वॉर्निंग लेटर (चेतावनी पत्र) जारी हो सकती है। कंपनी पर माइक्रोबियल कॉन्टेमिनेशन, डाटा इंटेग्रिटी और बाजार शिकायत से जुड़े हैं। अनुमान के मुताबिक बचुपल्ली इकाई से का अमेरिकी आय में करीब 30% का योगदान है। इस इकाई में 100 से ज्यादा प्रोडक्ट्स बनते हैं। कंपनी के टॉप 10 उत्पादों में से 4 इसी इकाई में बनते हैं। कंपनी का शेयर बीएसई पर 5% पर 5475.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!