शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से कैंसर की दवा को मंजूरी मिली

जायडस लाइफसाइंसेज ने गुरुवार को ऐलान किया कि कंपनी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।

 कंपनी को यह मंजूरी कैंसर के इलाज में होने वाली दवा साइक्लोफॉस्फामाइड कैप्सूल के लिए मिली है। यह दवा 25 मिली ग्राम और 50 मिली ग्राम क्षमता में मौजूद है। इस दवा का निर्माण ग्रुप के फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग इकाई में किया जाएगा। यह इकाई अहमदाबाद के विशेष आर्थिक क्षेत्र यानी एसईजेड (SEZ) में स्थित है। साइक्लोफॉस्फामाइड का इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए किए जाने वाले केमोथेरैपी के दौरान किया जाता है।

इस दवा के इस्तेमाल से कैंसर सेल्स की वृद्धि धीमी हो जाती है। इस दवा का इस्तेमाल लिम्फोमा, माइलोमा, ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ओवेरियन कैंसर के इलाज में किया जाता है। इस दवा का अमेरिका में सालाना कारोबार 60 लाख डॉलर है। फिलहाल कंपनी के पास 383 दवाओं की मंजूरी यूएसएफडीए से मिल चुकी है। कंपनी ने अब तक 448 दवाओं के लिए लिए आवेदन दे रखी है। कंपनी 2003-04 से दवाओं के लिए अर्जी दे रही है। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई (BSE) 0.69% चढ़ कर 646.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!