शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्यूपिन ने कब्ज से जुड़ी दवा सॉफ्टोवैक लिक्विफाइबर को बाजार में उतारा

दवा कंपनी ल्यूपिन ने एक नया और यूनिक उत्पाद बाजार में उतारा है। कंपनी ने सॉफ्टोवैक लिक्विफाइबर को बाजार में उतारा है।

 कंपनी के कंज्यूमर हेल्थकेयर कारोबार ने 100 फीसदी आयुर्वेदिक लिक्विड उतारा है। इस उत्पाद के साथ ही कंपनी भारत के लैक्सेटिव मार्केट में उतरी है। यह इसफगोल (Isabgol) फाइबर लिक्विड यानी तरल अवस्था में । इसके साथ नेचुरल एक्टिव जैसे सोनामुखी, हारद, मुलेठी, सौंफ, अमलतास और गुलाब दाल शामिल होता है। सॉफ्टोवैक लि फाइबर के जरिए कंपनी सॉफ्टोवैक उत्पादों के पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इस उत्पाद के जरिए ग्राहकों को लंबी अवधि में टेस्ट किए आयुर्वेदिक तत्वों से जुड़ा विकल्प होता है। यह उत्पाद काफी सुरक्षित है। यह दूसरे लैक्सेटिव उत्पादों के लिए तय बेंचमार्क के हिसाब से काफी असरदार है।

कंपनी के भारत क्षेत्र के फॉर्मूलेशन प्रेसिडेंट राजीव सिब्बल ने कहा कि कब्ज लोगों की दिनचर्या के साथ उत्पादकता को प्रभावित करता है। यह उत्पाद लंबे समय तक कब्ज से निपटने में मददगार साबित होगा। यह नई दवा एक आयुर्वेदिक दवा है। इस दवा को क्लिनिकल तौर पर मान्यता मिली हुई है। इस दवा को असरदार बनाने के लिए ऊच्च तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस दवा को ऐसे बनाया गया है जिससे खाने वालों को इसकी आदत नहीं लगे। फिलहाल यह मैंगो फ्लेवर्ड, शुगर फ्री फॉर्मूलेशन सॉफ्टोवैक लिक्विफाइबर डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद है। यह 225 मिली लीटर के बोतल में उपलब्ध है। कंपनी का शेयर 0.66% चढ़ कर 1265.10
रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!