शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी (KEC) इंटरनेशनल को 1566 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है

केईसी (KEC) इंटरनेशनल को 1566 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर केबल्स की सप्लाई सहित दूसरे कारोबार के लिए मिला है।

केबल्स की सप्लाई कंपनी को भारत के अलावा विदेश में भी करनी है। यह ऑर्डर ट्रांसमिशन, वितरण (T&D), सिविल, ऑयल एंड गैस पाइपलाइन और केबल से जुड़ा है। आपको बता दें कि केईसी इंटरनेशनल (RPG) आरपीजी ग्रुप की कंपनी है। कंपनी को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार के तहत भारत और अमेरिका के लिए ऑर्डर मिले हैं। इसके तहत भारत में 400/220 KV और 220/132 KV GIS और AIS सबस्टेशन विकसित करना है। साथ ही अमेरिका में टावर, हार्डवेयर और पोल्स की आपूर्ति के लिए भी ऑर्डर मिला है। सिविल कारोबार के तहत कमर्शियल बिल्डिंग सेगमेंट में ऑर्डर मिला है। वहीं ऑयल ऐंड गैस कारोबार के तहत भारत में ऑयल टर्मिनल स्टेशन के लिए कंपोजिट वर्क का ऑर्डर मिला है। यही नहीं केबल कारोबार के तहत अलग-अलग तरह के केबल्स की आपूर्ति के लिए ऑर्डर मिला है। भारत के अलावा विदेश में केबल्स की आपूर्ति के लिए ऑर्डर मिला है।

केईसी इन्टरनेशनल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिमल केजरीवाल ने कहा कि "हमें नए ऑर्डर मिलने पर खुशी हो रही है, खासकर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार के लिए यह काफी अहम है। उत्तरी अमेरिकी में टावर सप्लाई में आई तेजी हमारी ओर से इस क्षेत्र में उत्पादों की बढ़ती मांग का नतीजा है। यही नहीं सिविल कारोबार का दायरा भी लगातार बढ़ रहा है। हमें कमर्शियल बिल्डिंग सेगमेंट में नामी रियल एस्टेट डेवलपर्स से भी हाइब्रिड ऊंची इमारतों के लिए ऑर्डर मिला है। वहीं ऑयल ऐंड गैस कारोबार में कंपनी को कंपोजिट वर्क के लिए मिला यह दूसरा ऑर्डर है। कंपनी का शेयर 0.12% चढ़ कर 591.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!