शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

धनलक्ष्मी बैंक: बैंक के कारोबार में 11.5% की बढ़ोतरी

 निजी क्षेत्र के धनलक्ष्मी बैंक ने तीसरी तिमाही के अपडेट जारी किए हैं। बैंक के कारोबार में 11.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 बैंक का कारोबार तीसरी तिमाही में बढ़कर 24,657 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के डिपॉजिट यानी जमा में 10.6 फीसदी की वृद्धि हुई है। एक्सचेंज को तीसरी तिमाही के अपडेट में बैंक ने कहा है कि जमा 10.6 फीसदी बढ़कर 14,310 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर बैंक का एडवांस 11.9 फीसदी बढ़कर 10,347 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक का कासा यानी चालू खाता बचत खाता 4219 करोड़ रुपये से बढ़कर 4459 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली तिमाही में बैंक के कुल कारोबार में 10.27 फीसदी की वृद्धि हुई थी। दूसरी तिमाही में जमा 8.17 फीसदी बढ़कर 12,748 करोड़ रुपये रहा था। वहीं एडवांसेज 13.21 फीसदी बढ़कर 9109 रुपये रहा था। केरल के इस बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 46 फीसदी बढ़कर 23.16 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बैंक का ऑपरेटिंग मुनाफा 169 फीसदी बढ़कर 81.54 करोड़ रुपये रहा था। बैंक का शेयर 0.6% चढ़ कर 30.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में बैंक का शेयर 72 फीसदी चढ़ा है।

(शेयर मंथन, 01 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!