शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेल के सलेम इकाई के निजीकरण का फैसला रद्द

सरकार ने बुधवार यानी 3 जनवरी को जानकारी दी है कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी सेल (SAIL) के सलेम इकाई का निजीकरण नहीं करेगी।

 सरकार ने यह फैसला बोली लगाने वालों की तरफ से कम दिलचस्पी दिखाने की वजह से लिया। सरकार के विनिवेश विभाग यानी डीआईपीएएम (DIPAM) डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट ऐंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के मुताबिक सेल के सलेम इकाई के निजीकरण के लिए ढेर सार ईओआई (EoI) यानी एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मिले थे। इसके बाद बोली लगाने वालों को शॉर्टलिस्ट भी किया गया था। हालाकि शॉर्टलिस्ट किए गए बोलीदाताओं ने आगे के ट्रांजैक्शन में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस स्थिति में भारत सरकार ने वैकल्पिक प्रक्रिया (अल्टरनेटिव मैकेनिज्म) की मंजूरी (एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ मिनिस्टर) के साथ मौजूदा ईओआई को रद्द करने का फैसला लिया है। सरकार ने फरवरी 2019 में रणनीतिक विनिवेश योजना को बढ़ावा देने के मकसद से

सेल के तीन इकाई में 100 फीसदी हिस्सा बेचने का फैसला लिया था। इसमें सलेम स्टील ऐंड अलॉय स्टील इकाई भी शामिल था। इसी क्रम में 4 जुलाई 2019 को वैश्विक स्तर पर भी ईओआई आए। इससे पहले सरकार ने सेल के कर्नाटक स्थिति विश्वशरैया आयरन एंड स्टील इकाई (VISP) के विनिवेश का फैसला भी बोलीदातओं की ओर दिलचस्पी नहीं दिखाने के कारण रद्द कर दिया था। आपको बता दें कि सेल देश की स्टील बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।

(शेयर मंथन, 03 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!