शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग के लिए आरईसी और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच करार

सरकारी पावर फाइनेंस कंपनी आरईसी (REC) यानी रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।

 यह करार पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स प्रोजेक्ट्स की फाइनेंस के लिए किया गया है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों कंपनियां संसाधनों और विशेषज्ञताओं को इकट्ठा कर देशभर में आर्थिक विकास को सुलभता से मुहैया कराने की दिशा में काम करेंगे। इस करार के तहत दोनों कंपनियां संयुक्त तौर पर पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक प्रोजेक्ट्स के लिए कर्ज मुहैया कराएंगी। इस करार के तहत लोन तीन साल के लिए दिया जाएगा। पावर मंत्रालय ने बयान जारी कर 3 जनवरी को हुए इस समझौते के बारे में जानकारी दी।
इस समझौते पत्र पर आरईसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विवेक कुमार देवांगन और बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक देवदत्ता चंद ने हस्ताक्षर किए। आरईसी के सीएमडी ने कहा कि पावर सेक्टर की विशेषज्ञता और बैंक के फाइनेंशियल सेक्टर के अनुभव के जरिए प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद दी जाएगी जिससे सामाजिक आर्थिक उन्नति को बल मिलेगा। हाल ही में आरईसी ने रेल विकास निगम लिमिटेड के साथ 5 साल के लिए इंफ्रास्ट्रक्टर प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग के लिए 35000 करोड़ रुपये का करार किया है। आरईसी का शेयर 2.94% चढ़ कर 436 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 2.23% चढ़ कर 238.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 4 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!