शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही में एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का रिटेल लोन बुक 31% बढ़ा

लार्सन ऐंड टूब्रो (L&T) ग्रुप की एनबीएफसी कंपनी एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स ने गुरुवार को तीसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं।

 कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में रिटेल लोन बुक में 31 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है। कंपनी का लोन बुक बढ़कर 74,750 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। जहां तक रिटेल डिस्बर्समेंट का सवाल है तो इसमें सालाना आधार पर 25 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। तीसरी तिमाही में डिस्बर्समेंट बढ़कर 14,500 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगा। वहीं फार्मर फाइनेंस डिस्बर्समेंट के 2057 करोड़ रुपये से घटकर 2025 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ग्रामीण कारोबार फाइनेंस डिस्बर्समेंट के पिछले साल की समान अवधि में 4281 करोड़ रुपये से बढ़कर 5475 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

वहीं शहरी फाइनेंस डिस्बर्समेंट में भी वृद्धि का अनुमान है और यह 4572 करोड़ रुपये से बढ़कर 5385 करोड़ रुपये हो जाएगा। जहां तक एसएमई (SME) फाइनेंस डिस्बर्समेंट में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस सेगमेंट में कारोबार के 538 करोड़ रुपये से बढ़कर 965 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।कंपनी के रियलाइजेशन पोर्टफोलियो के तीसरी तिमाही में 91 फीसदी रहने का अनुमान है। पिछले साल इसी अवधि में रियलाइजेशन पोर्टफोलियो 64 फीसदी था। कंपनी का शेयर 3.13% चढ़ कर 171.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 4 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!