शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस के एयूएम में 35% की बढ़ोतरी

एनबीएफसी (NBFC) यानी नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस ने तीसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं।

 कंपनी का एयूएम (AUM) यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। कंपनी के एयूएम में 35 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 3.11 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल समान अवधि में एयूएम 2.3 लाख करोड़ रुपये था। जबकि पिछली तिमाही में यह संख्या 2.9 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर था। एयूएम में यह बढ़ोतरी पिछले चार साल में सबसे अधिक है।

तीसरी तिमाही में कंपनी ने 98.6 लाख नए लोन की बुकिंग की है। यह संख्या पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 26 फीसदी अधिक है। पिछले साल यह संख्या 78.4 लाख थी। वहीं कंपनी के कस्टमर फ्रेंचाइजी पिछले साल के 6.6 करोड़ के मुकाबले 8.41 करोड़ रुपये हो गया है। तीसरी तिमाही में कस्टमर फ्रेंचाइजी में 38.5 लाख की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी के जमा में 35 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। पिछले साल जमा जहां 42,984 करोड़ रुपये थी वहीं वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में यह 58,000 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि लिक्विडिटी की स्थिति बेहतर बनी हुई है और यह करीब 11,600 करोड़ रुपये है। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने क्यूआईपी (QIP) यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 8800 करोड़ रुपये जुटाए थे। क्यूआईपी के बाद कंपनी ने 10,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित फंड को जुटाने की प्रक्रिया पूरी की थी जिसे बोर्ड ने अक्टूबर 2023 में मंजूरी दी थी।

 (शेयर मंथन, 5 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!