शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंखों की दवा के लिए ल्यूपिन को यूएसएफडीए से मंजूरी मिली

फार्मा की दिग्गज कंपनी ल्यूपिन ने आधिकारिक तौर पर आंखों की दवा को बाजार में उतारा है। कंपनी को इस दवा के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए से मंजूरी मिल चुकी है।

 कंपनी को ब्रोमफिनैक ऑप्थैल्मिक सॉल्यूशंस (bromfenac ophthalmic solution) 0.07% को बाजार में उतारा है। खास बात यह है कि कंपनी पहली बार इस दवा के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर अर्जी दी थी। इस लिहाज से कंपनी के पास दवा की बिक्री के लिए 180 दिनों का एक्सक्लूसिव अधिकार है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक bromfenac ophthalmic solution प्रोलेंसा (Prolensa) की जेनरिक दवा है। इस दवा का निर्माण Bausch & Lomb Inc करती है। इस दवा का इस्तेमाल ऑपरेशन के बाद होने वाले सूजन को कम करने में किया जाता है। साथ ही कैटेरेक्ट सर्जरी कराने वाले मरीज के आंखों में होने वाले दर्द को कम करने में दवा का इस्तेमाल होता है। नवंबर 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में दवा की सालाना बिक्री 18.2 करोड़ डॉलर है। इस दवा के बाद अमेरिकी बाजार में कंपनी के पास बड़ा अवसर होगा। बीएसई पर ल्यूपिन का शेयर 1.01% चढ़ कर 1396.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 9 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!