शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही में एचडीएफसी (HDFC) बैंक का मुनाफा 33.5% बढ़ा

निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने तीसरी तिमाही के नतीजे मंगलवार को जारी कर दिए हैं। बैंक के मुनाफे में 33.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 बैंक का मुनाफा 12259.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 16372.5 करोड़ रुपये हो गया है। ब्याज से शुद्ध आय में 23.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 22987.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 28471.3 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का प्रोविजन सालाना आधार पर 50.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2806.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 4216.6 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 45.2% की वृद्धि के साथ 2903.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 4216.6 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं बैंक ने 1220 करोड़ रुपये का कंटींजेट प्रोविजनिंग भी की है। सकल एनपीए (NPA) तिमाही आधार पर 1.34% से घटकर 1.26% हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए 0.35% से घटकर 0.31% के स्तर पर आ गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.4% के स्तर पर बिना बदलाव के बरकरार है। बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 19.5% से घटकर 18.4% हो गया है। बैंक ने शाखा विस्तार की योजना में कटौती की है। वित्त वर्ष 2024 में 1500 शाखा खोलने के पहले लक्ष्य को घटाकर 1000 करने की बात कही है। बैंक के मुताबिक 500 से लेकर 550 शाखाएं पाइपलाइन में हैं। बैंक का फोकस रिटेल डिपॉजिट पर है। कमजोर नतीजों से बैंक का शेयर 8.46% गिर कर 1536.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। 23 मार्च 2020 के बाद किसी एक सत्र में इंट्राडे कारोबार में सबसे बड़ी गिरावट है। बैंक के मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

 

(शेयर मंथन, 17 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!