शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में 4.5% गिरा

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए है। कंपनी के मुनाफे में 4.5% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 392.8 करोड़ रुपये से गिर कर 375.2 करोड़ रुपये रह गया है।

 वहीं बैंक के ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 14.9% फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बैंक का NII 1152.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1324.9 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर बैंक का सकल एनपीए (NPA) 1.91% से बढ़कर 1.98% हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए 0.60% से बढ़कर 0.68% के स्तर पर पहुंच गया है। सालाना आधार पर प्रोविजन में 4.9 गुना की बढ़ोतरी हुई है। प्रोविजन 32.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 158.9 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन में 39% की वृद्धि हुई है। तिमाही आधार पर प्रोविजन 114.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 158.9 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन 5.55% के स्तर पर बरकरार है। तीसरी तिमाही में स्लिपेजेज यानी नए एनपीए में 74.5% की बढ़ोतरी हुई है। सालाना आधार पर यह 74.5% बढ़कर 231 करोड़ रुपये से बढ़कर 403 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर नए एनपीए 15.5% बढ़कर 349 करोड़ रुपये से बढ़कर 403 करोड़ रुपये हो गया है। रिटर्न ऑन इक्विटी 15.2% से घटकर 12.5% के स्तर पर पहुंच गया है। रिटर्न ऑन एसेट 2% से घटकर 1.5% हो गया है। तिमाही आधार पर फंड लागत में 6.9% की वृद्धि हुई है। कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 20.8% दर्ज हुआ है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर शुक्रवार को 3.70% गिर कर 710 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 28 जनवरी, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!