शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही में आईटीसी (ITC) का मुनाफा 10.8% बढ़ा

एफएमसीजी (FMCG) सहित कई अलग-अलग सेक्टर में काम कर रही कंपनी आईटीसी ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 10.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

 कंपनी का मुनाफा 5031 करोड़ रुपये से बढ़कर 5572 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 1.6 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली है। कंपनी की आय 16225 करोड़ रुपये से बढ़कर 16483.3 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 3.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 6232.2 करोड़ रुपये से घटकर 6024.4 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में मामूली गिरावट देखने को मिली है। मार्जिन 38.4 फीसदी से गिरकर 36.6 फीसदी हो गया है। कंपनी के बोर्ड ने 6.25 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी 26-28 फरवरी के दौरान डिविडेंड का भुगतान करेगी। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 8 फरवरी तय की गई है। सिगरेट कारोबार से शुद्ध आय में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं होटल कारोबार से आय में 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। आईटीसी का शेयर बीएसई पर 1.20% गिर कर 450 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!