शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही में लार्सन ऐंड टूब्रो का मुनाफा 15.5% बढ़ा

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

 कंपनी का मुनाफा 2553 करोड़ रुपये से बढ़कर 2974.4 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के ऑर्डर बुक में 25% की वृद्धि दर्ज हुई है। वहीं कंपनी की आय में 18.8% की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी की आय 46,389 करोड़ रुपये से बढ़कर 55,127.8 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार से आय 24,300 करोड़ रुपये रही है। कंपनी के कुल आय में अंतरराष्ट्रीय कारोबार का योगदान 44% है। कंपनी को तीसरी तिमाही में 75,990 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। सालाना आधार पर ऑर्डर में 25% की वृद्धि हुई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 13.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 5073 करोड़ रुपये से बढ़कर 5759.1 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में मामूली गिरावट देखने को मिली है। मार्जिन 10.9% से गिरकर 10.5% हो गया है। कंपनी के नौ महीने के दौरान आय 1.54 लाख करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर आय में 23% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं नौ महीने के दौरान अंतरराष्ट्रीय कारोबार से होने वाली आय 65,220 करोड़ रुपये रही है जो कुल आय का करीब 42% है। कंपनी को मौजूदा तिमाही में अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए कुल 50,562 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है जो कुल ऑर्डर का करीब 67% है। लार्सन ऐंड टूब्रो का शेयर बीएसई पर 2.01% गिर कर 3633.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!