शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ. रेड्डीज का तीसरी तिमाही में मुनाफा 11% बढ़ा

फार्मा की दिग्गज कंपनी डॉ. रेड्डीज ने मंगलवार यानी 30 जनवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 11% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कंपनी का मुनाफा 1244 करोड़ रुपये से बढ़कर 1381 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 7% की वृद्धि देखी गई है। कंपनी की आय 6790 करोड़ रुपये से बढ़कर 7237 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 4% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 1952 करोड़ रुपये से बढ़कर 2034 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी के मार्जिन में मामूली गिरावट देखी गई है। मार्जिन 28.7% से घटकर 28.1% के स्तर पर आ गई है। कंपनी के उत्तरी अमेरिका कारोबार से आय में सालाना आधार पर आय में 9% की वृद्धि हुई है वहीं तिमाही आधार पर आय 5% बढ़ी है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में अमेरिका में 4 नए दवाओं को बाजार में उतारा है।
वहीं यूरोपीय कारोबार से सालाना आय में 15% बढ़ोतरी, तो तिमाही आधार पर आय में 6% की गिरावट देखी गई है। जहां तक भारतीय कारोबार से आय का सवाल है तो इसमें सालाना आधार पर 5% की बढ़ोतरी देखी गई है, तो तिमाही आधार पर आय 1% घटी है। कंपनी ने भारतीय बाजार में 3 नए ब्रांड्स को उतारा है। कंपनी के पीएसएआई (PSAI: Pharmaceutical Services and Active Ingredients) कारोबार से आय में सालाना आधार पर 73% की बढ़त देखने को मिली है जबकि तिमाही आधार पर इसमें 78% की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.80% चढ़ कर 6121.15 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 31 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!