शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा का तीसरी तिमाही में मुनाफा 16.5% बढ़ा

भारत की सबसे बड़ी दवा मैन्युफैक्चरिंग कंपनी सन फार्मा ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। सन फार्मा के यूएस फॉर्मूलेशन कारोबार से आय में 13% की वृद्धि हुई है।

 आपको बता दें कि कंपनी के कुल आय में अमेरिकी फॉर्मूलेशन कारोबार का योगदान 33% है। यह करीब 47.7 करोड़ डॉलर रहा है। इसमें कंपनी की सब्सिडियरी टैरो फार्मा से होने वाली आय भी शामिल है। टैरो फार्मा की आय 13% बढ़कर 15.7 करोड़ डॉलर रही थी। कंपनी के मुनाफे में 16.5% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2181 करोड़ रुपये से बढ़कर 2520 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वहीं कंपनी की आय में 10.1% की बढ़ोतरी हुई है। कंसोलिडेटेड आय 11,241 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,381 करोड़ रुपये रहा है। कामकाजी मुनाफे में 15.8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कामकाजी मुनाफा 3004 करोड़ रुपये से बढ़कर 3477 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का मार्जिन 26.7% से बढ़कर 28.1% पर पहुंच गया है। कंपनी ने 8.5/ शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.40% चढ़ कर 1418.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 31 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!