शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही में अरविंदो फार्मा के मुनाफे में 91% का शानदार उछाल

दवा कंपनी अरविंदो फार्मा ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 91% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 491 करोड़ रुपये से बढ़कर 940 करोड़ रुपये हो गया है। 

 वहीं कंपनी की आय में भी 15% की वृद्धि देखी गई है। कंपनी की आय 6407 करोड़ रुपये से बढ़कर 7352 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही नतीजे में ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 68% की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 954 करोड़ रुपये से बढ़कर 1602 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मार्जिन में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। मार्जिन 14.9% से बढ़कर 21.8% के स्तर पर आ गया है। कंपनी के अमेरिकी कारोबार से आय में 29% की वृद्धि देखी गई है। वहीं यूरोपिय कारोबार से आय में केवल 2% की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। एपीआई (API) कारोबार से आय में 7% की वृद्धि दर्ज हुई है। तीसरी तिमाही में कंपनी ने 7 दवाओं के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए के पास आवेदन दिए हैं। कंपनी के 16 उत्पादों को मंजूरी मिली है, वहीं 21 दवाओं को बाजार में उतार चुकी है। कंपनी का शेयर 1.55% चढ़ कर 1018.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 12 फरवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!