शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का तीसरी तिमाही में मुनाफा 61% बढ़ा

ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 61% बढ़ा है।

 कंपनी का मुनाफा 1528 करोड़ रुपये से बढ़कर 2454 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की आय में भी 16% की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी की आय 22,113 करोड़ रुपये से बढ़कर 25,642 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 9.7% बढ़ा है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 3273 करोड़ रुपये से बढ़कर 3590 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में मामूली गिरावट देखने को मिली है। मार्जिन 14.8% से घटकर 14% हो गया है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 20% ज्यादा गाड़ियां बेची है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि टेक महिंद्रा को छोड़कर सभी कारोबार में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑटोमोटिव सेक्टर में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ रही है। इंडस्ट्री में गिरावट के बावजूद फार्म बाजार में भी सुधार देखने को मिला। कंपनी का शेयर 0.93% बढ़कर 1662 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 14 फरवरी, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!