शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लैंड फार्मा ने पेश किए कमजोर नतीजे, मुनाफा 17% गिरा

फार्मा कंपनी ग्लैंड फार्मा ने बुधवार को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 17% की गिरावट आई है।

 कंपनी का मुनाफा 232 करोड़ रुपये से गिरकर 192 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 65% की वृद्धि देखने को मिली है। आय 938 करोड़ रुपये से मिलकर 1545 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 23% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 290 करोड़ रुपये से बढ़कर 356.3 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन के मोर्चे पर कंपनी ने थोड़ा निराश किया है। मार्जिन 31% से घटकर 23.1% रह गया है। नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने अपनी राय दी है। जेफरीज ने 2400 के लक्ष्य के साथ खरीदारी की राय दी है। वहीं गोल्डमैन सैक्स ने भी खरीदारी की राय देते हुए 2125 का लक्ष्य दिया है। नोमुरा ने कंपनी पर न्यूट्रल रेटिंग के साथ 1570 रुपये का लक्ष्य तय किया है। कमजोर नतीजों से सिटी ने कंपनी पर बिकवाली की राय दी है और लक्ष्य 1310 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

(शेयर मंथन, 15 फरवरी, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख