शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) को तीन राज्यों से 369 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी (NBCC) को तीन राज्यों से ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को कुल 369 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

 कंपनी को पहला ऑर्डर झांसी के दतिया में सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है। यूनिवर्सिटी के आने वाले मोरैना, खजुराहो और नेवारी में बनने वाले कैंपस के लिए मिला है। इस प्रोजेक्ट की लागत 331.9 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कंपनी को दूसरा ऑर्डर तेलंगाना से मिला है। इसके तहत सिंगल कोर्ट कॉम्प्लेक्स और आवासीय क्वार्टर अदिलाबाद जिले के बोथ में निर्माण करना है। इसप्रोजेक्ट की लागत 12.17 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी को तीसरा ऑर्डर उत्तर प्रदेश के नोएडा में आईसीएआई (ICAI) भवन के निर्माण के लिए मिला है। इस ऑर्डर के तहत रिनोवेशन के अलावा प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी है। इस प्रोजेक्ट की लागत 24.98 करोड़ रुपये है। हाल ही में कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं जिसमें कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 60.2% बढ़कर 110.7 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 69.1 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में 13% की बढ़ोतरी हुई थी और यह 2135.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 2412.6 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का शेयर 4.98% चढ़ कर 141.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 19 फरवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख