शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

BEST से ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक को 2400 बसों की सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला

देश की सबसे बड़ी प्योर इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक को बेस्ट (BEST) यानी बृहदमुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग से बड़ा ऑर्डर मिला है।

 BEST से 2400 इलेक्ट्रिक बस के लिए LoA यानी लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। कंपनी को इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई, ऑपरेशन और रख-रखाव के लिए LoA मिला है। कंपनी को 18 महीनों में बसों की डिलीवरी करनी होगी। कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के दौरान बसों की रख-रखाव की भी जिम्मेदारी रखनी होगी। कंपनी को मिले 2400 बसों की कुल रकम करीब 4000 करोड़ रुपये है। कंपनी को यह ऑर्डर ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट आधार पर मिला है। यह ऑर्डर 12 साल के लिए मिला है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक लिमिटेड और Evey Trans Private Limited ('EVEY') के कंसोर्शियम को बेस्ट से 2400 बसों की सप्लाई के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। Evey Trans Private Limited ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड से खरीदेगी। इन बसों की डिलीवरी 18 महीनों के अंदर की जाएगी। ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी का शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर 1.88% चढ़ कर 2101.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 फरवरी, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख