शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हॉस्पिटल बनाने के लिए जुपिटर लाइफलाइन ने पुणे में जमीन का अधिग्रहण किया

शेयर बाजार में हाल ही में पारी शुरू करने वाली कंपनी जुपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स ने पुणे में जमीन का अधिग्रहण किया है।

 कंपनी ने इस जमीन का अधिग्रहण हॉस्पिटल बनाने के लिए किया है। इस प्रस्तावित हॉस्पिटल में बेडों की संख्या 500 होगी। कंपनी की ओर से अधिगृहित की गई जमीन की लीज् एरिया 11,500 वर्ग मीटर है। कंपनी ने इस जमीन का अधिग्रहण 10 साल के लीज एग्रीमेंट के लिए किया है। इस जमीन के लिए सालाना किराया 9.27 करोड़ रुपये तय की गई है। इस समझौते के तहत तीन साल के बाद जमीन खरीदने का भी विकल्प है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि पुणे के विभवेवाड़ी में जुपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स ने 11,500 वर्ग मीटर का अधिग्रहण लीज के आधार पर किया गया है। कंपनी इस जमीन पर हॉस्पिटल का निर्माण करेगी। इस हॉस्पिटल के बनने के बाद कंपनी की कुल बेड क्षमता में 500 बेड्स और जुड़ जाएंगे। यह क्षमता 3-4 साल के अंदर पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी के निदेशक मंडल ने इस हॉस्पिटल के निर्माण के लिए अधिकतम 500 करोड़ रुपये निर्धारित की है। कंपनी इस रकम की व्यवस्था आंतरिक स्रोतों से करेगी। जुपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स BSE पर 30.6% प्रीमियम के साथ 960 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुई,वहीं इश्यू प्राइस 735 के मुकाबले NSE पर 32.3% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुई। 

(शेयर मंथन, 23 फरवरी, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख