शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट ने 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। वित्त मंत्रालय की फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट यानी एफआईयू (FIU) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक यानी पीपीबीएल (PPBL)
पर जुर्माना लगाया है।

 पीपीबीएल पर फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट ने 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पीएमएलए (PMLA) यानी प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत पीपीबीएल पर यह जुर्माना लगाया गया है। फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट ने लॉ एनफोर्समेंट एजेंसीज से मिले कुछ खास सूचना के आधार पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक की समीक्षा शुरू की है।

यह जानकारी बैंक की ओर से गलत गतिविधियों में लिप्त पाए जाने से संबंधित है जिसमें ऑनलाइन गैम्बलिंग को मदद करना भी शामिल है। एफआईयू के मुताबिक इन गैरकानूनी गतिविधियों से कमाई गई रकम अपराध को बढ़ाता है, जो कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जरिए कंपनियां संचालन करती थी। एफआईयू ने बैंक को कंप्लायंस को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसमें पीएमएल, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और नो योर कस्टमर्स से जुड़े उल्लंघन का जिक्र था। एफआईयू की ओर से उठाए गए सवालों का कंपनी की ओर से लिखित और मौखिक जवाब मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। एफआईयू ने 15 फरवरी को इस मामले में आदेश जारी किया। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह मामला दो साल पहले बंद हुए कारोबार से जुड़ा है। उसके बाद कंपनी ने सिस्टम को अपग्रेड करने के साथ उठाए गए कदमों से फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट को अवगत भी कराया था। पेटीएम का शेयर 5% चढ़ कर 423.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 1 मार्च, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!