शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भेल को एनटीपीसी से थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 9500 करोड़ रुपये का ऑर्डर

सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को एनटीपीसी (NTPC) से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1600 मेगा वाट थर्मल प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है।

 यह ऑर्डर करीब 9500 करोड़ रुपये की है। भेल को यह ऑर्डर एनटीपीसी के सिंगरौली सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए मिला है। यह इकाई उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बनाया जाना है। कंपनी को उम्मीद है कि इस सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट का पहला चरण 50 महीने में पूरा हो जाएगा। वहीं दूसरी इकाई को बनने में करीब 54 महीने लग जाएंगे। इस ऑर्डर के तहत इक्विपमेंट की सप्लाई, प्रोजेक्ट को स्थापित करना और शुरू करने के साथ सिविल वर्क का काम भी शामिल है। इस ऑर्डर को मिलने से एक दिन पहले भेल ने एक्सचेंज को मीडिया में ऑर्डर मिलने की खबर पर सफाई जारी की थी। सफाई में कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसने इस प्रोजेक्ट के लिए बोली लगाई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यॉ ऑर्डर कंपनी को ही मिला है। इस बात का अंदाजा प्रोजेक्ट के लिए बोली लगाने वाली एकमात्र कंपनी भेल के कारण लगाई जा रही थी। कंपनी के मुताबिक 21 दिसंबर 2023 को कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए बोली जमा की थी। कंपनी का शेयर मंगलवार को 12% की उछाल के साथ बंद हुआ था, वहीं आज करीब 3.66% गिर कर 255.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 6 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख