शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसजेईएल को महाराष्ट्र में 1352 मेगा वाट के प्रोजेक्ट्स के लिए ऑर्डर मिला

सरकारी कंपनी सतलज जल विद्युत निगम की सब्सिडियरी को रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर महाराष्ट्र में मिला है। कंपनी को करीब 1352 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट्स विकसित करने के लिए ऑर्डर मिला है।

 कंपनी की सब्सिडियरी को यह प्रोजेक्ट्स राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विकसित करनी होगी। यह ऑर्डर मुख्य मंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के तहत दी गई है। जिन इलाकों में सोलर पावर प्रोजेक्ट्स विकसित किए जाने हैं उसमें नासिक, सोलापुर, अहमदनगर औ पुणे जैसे शहर शामिल हैं। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक एसजेवीएन (SJVN) की ग्रीन एनर्जी सब्सिडियरी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (SGEL) को 1352 मेगा वाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए एलओए (LoA) यानी लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। कंपनी ने यॉ ऑर्डर कंपीटिटिव बिडिंग के जरिए जीता है। एमएसईबी एग्रो पावर लिमिटेड की ओर से 1500 मेगावाट के लिए मंगाई गई बोली में कंपनी जीत गई । इस प्रोजेक्ट पर कुल करीब 7436 करोड़ रुपये का निवेश होगा। कंपनी को PM-KUSUM योजना के तहत मिलने वाला यह पहला ऑर्डर है। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम 30 फीसदी की वित्तीय मदद मिलेगी। गुरुवार को एसजेवीएन का शेयर 2.30% चढ़ कर 122.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

 

(शेयर मंथन, 9 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!