शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेवी के गठन के लिए पावर ग्रिड का RRVPNL के साथ एमओयू

सरकारी कंपनी पावर ग्रिड ने राजस्थान राज्य ऊर्जा विद्युत परासरण (वितरण) निगम लिमिटेड ने जेवी यानी संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए संमझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।

 इस प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम कंपनी के तहत 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। एक्सचेंज को जानकारी देते हुए पावर ग्रिड ने बताया कि कंपनी ने RRVPNL के साथ 10 मार्च को एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है जिसके तहत एक संयुक्त उपक्रम का गठन किया जाएगा। इस कंपनी के गठन का मकसद राजस्थान में इंट्रास्टेट यानी राज्य के भीतर ट्रांसमिशन सिस्टम को बेहतर बनाने का लक्ष्य है। आपको बता दें कि RRVPNL राजस्थान की एक कंपनी को जो राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग के तहत काम करती है। इस संयुक्त उपक्रम कंपनी में पावर ग्रिड की हिस्सेदारी 74% की होगी वहीं बाकी के 26% हिस्सेदारी RRVPNL के पास होगी। इसके अलावा दूसरी सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने भी RRVPNL के साथ 10 मार्च को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत राज्य में ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में विकल्पों को तलाशा जाएगा। आपको बता दें कि रविवार को एजेवीएन की सब्सिडियरी एसजेईएल (SGEL) ने पावर यूजेज एग्रीमेंट किया है। पावर ग्रिड का शेयर 2.43% गिर कर 285.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 11 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!